अमेरिका में सुपर मार्केट में गोलीबारी का मामला अभी थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला अर्कांसस राज्य का है। यहां के फोर्डिस शहर स्थित एक किराना स्टोर में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। आरोपी हमलावर समेत सात लोग घायल हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
अमेरिका में एक सुपर मार्केट में हुई गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। वहीं कानून प्रवर्तन अधिकारी समेत सात अन्य लोग घायल हैं। घटना शुक्रवार को अर्कांसस राज्य के फोर्डिस शहर स्थित मैड बुचर किराना स्टोर में हुई। अर्कांसस राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक कानून प्रवर्तन अधिकारी की गोली से हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। डलास काउंटी के शेरिफ माइक नोएडल ने कहा कि घटना को नियंत्रित कर लिया गया है। राज्य पुलिस के हवाला से KATV ने जानकारी दी है कि घायल कानून प्रवर्तन अधिकारी अब खतरे से बाहर हैं।
गवर्नर ने कहा- पीड़ितों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं
गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई है। मैं लोगों के जीवन बचाने के लिए कानून प्रवर्तन और प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं की त्वरित और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए आभारी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और इस भयावह घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।” बता दें कि फोर्डिस शहर लिटिल रॉक से लगभग 112 किमी दक्षिण में है। यहां 3,200 लोगों की आबादी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal