अमेरिका के ओक्लाहोमा में एक शक्तिशाली बवंडर ने दो लोगों की जान ले ली। शनिवार देर रात आए इस बवंडर में 29 लोगों को घायल हो गए। एल रेनो के मेयर मेट व्हाइट ने बताया कि इएफ-3 बवंडर ने यहा काफी तबाही मचा दी है। बवंडर काफी खतरनाक था। इसकी चपेट में आने से 29 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है।

घायलों की हालत गंभीर है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य प्रगति पर है। साथ ही इसकी चपेट में आने से कई लोग लापता भी हो गए है। अधिकारियों ने पीड़ितों को ढूंढने और शहर में शनिवार देर रात बवंडर से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर जा रहे है। व्हाइट ने रविवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। एल रेनो की आबादी लगभग 19,000 है। यह ओक्हलोम के पश्चिम में स्थित है।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
