ट्रंप प्रशासन द्वारा अपने नागरिकों को पूछताछ के लिए रूस जाने नहीं देगा। मॉस्को की तरफ से इस तरह के अनुरोध पर राज्य सचिव माइक पोंपियो ने ये बातें कही। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हेलसिंकी में संयुक्त प्रेस वार्ता में सोमवार को कहा था कि अगर रूस इजाजत दे देता है तो अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट मूलर की टीम 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दखल देने के आरोप में 12 रूसी खुफिया अधिकारियों से पूछताछ करने के लिए रूस जा सकते हैं। 
विशेष वकील रॉबर्ट मूलर ने डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के सर्वरों में हैकिंग के आरोप में 12 रूसी खुफिया अधिकारियों को दोषी ठहराया है। व्हाइट हाउस ने कल कहा था कि पुतिन के प्रस्ताव से ट्रम्प “असहमत” हैं, जिसमें पुतिन ने रूसी जांचकर्ताओं का अमेरिका में जाकर अमेरिकी नागरिकों से पूछताछ की बात की थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal