अमित शाह ने कांग्रेस तंज पर कसा तंज… कहा दंगे की वजह है रहुल और प्रियंका

भाजपा ने दिल्‍ली में फतह के लिए ताल ठोक दिए हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस के नेताओं पर काफी करारा हमला किया।

मै दिल्‍ली की जनता को यह कहना चाहता हूं कि पांच साल सरकार चली, उसने क्‍या किया यह आपको हिसाब मांगना चाहिए केजरीवाल से। कांग्रेस के पूर्व  अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर शाह ने करारा हमला करते हुए कहा कि यह लोगों को दंगे के लिए उकसा रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा ऐसी प्रचंड आवाज में भारत माता की जय बोलिए कि सीएए का विरोध करने वाले के कान फट जाएं।आज यह दृश्य बता रहा है कि फरवरी में दिल्ली में सरकार किसकी बनने वाली है। यह दिल्ली की जनता नहीं हमारे बूथ के शेर दिल रखने वाले सेनापति हैं। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में 88 फीसद बूथों पर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना। 12844 बूथों पर जीत । यह कार्यकर्ताओं की वजह से। इनके भरोसे से कह सकते हैं दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी।

कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धि बताएं। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है।कार्यकर्ता घर-घर जाएं और नुक्कड़ सभाएं करें इसकी शुरुआत मैं कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार की केजरीवाल सरकार और पहले के कांग्रेस की सरकार ने क्या किया यह जनता को हिसाब मांगना चाहिए। पांच साल तक काम नहीं किया अब काम कर रहे है। मोदी ने हरदीप पुरी को आदेश दिया और रजिस्ट्री होने लगी। 40 लाख घरों में कार्यकर्ता जाएं। अमित शाह ने कहा कि 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को राजनाथ सिंह 5-5 लाख दिए। दोषियों को जेल भेजा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में रोक दिया। मोदी सरकार जहां झुग्गी वहीं मकान देने का वादा किया है। सर्वे चल रहा है। साबरमती की तरह यमुना फ्रंट बनेगा। पूर्वांचल के लोगो को छठ करने के लिए घाट बनाने की जरूरत नहीं रहेगी। केजरीवाल क्या लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल, कांग्रेस के राहुल और प्रियंका ने दंगे कराए। क्या दिल्ली के लोग ऐसी सरकार चाहते हैं ? उन्होंने कहा कि सीएए में कोई बुराई नहीं। पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान में पीड़ित हिंदुओं, सिखों को नागरिकता मिलनी चाहिए की नहीं? पाकिस्तान में उत्पीड़न नहीं होने की बात करने वालों को ननकाना साहिब पर हुए हमले को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस और आप वोट बैंक की राजनीति के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का भी विरोध करते हैं। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों को हमने जेल में डाला। टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक केजरीवाल कन्हैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। दलित विरोधी केजरीवाल और कांग्रेस सीएए का विरोध कर रहे हैं। समर्थन करने के लिए 8888666622 पर मिक्स्ड कॉल करें।

अमित शाह ने दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान  करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ सभाओं, रैलियों और बड़े-बड़े होर्डिंग से नहीं ग्रुप बैठकों से लड़ना है। केजरीवाल का पर्दाफाश करें। राहुल के देश विरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को दें। 20 साल से सरकार नहीं बनी है। इस बार भाजपा का झंडा फहराने का संकल्प लें।

इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में 2300 पार्टियां, जिसमें से 500 पार्टियां ही चुनाव आयोग के पास रजिस्‍टर्ड है। इन सबमें भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी अपनी एक  विचारधारा है, जो भाई-भतीजावाद से बिल्‍कुल अलग है।

कांग्रेस और आप पर तंज

किसी पार्टी के पास नेता नहीं तो किसी के पास नीति नहीं है। उन्‍होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी तंज कसा। नड्डा ने कहा कि नीति है तो नीयत नहीं, नीयत है तो कार्यक्रम नहीं, कार्यक्रम है तो कार्यकर्ता नहीं। सिर्फ भाजपा है जिसके पास सब कुछ है। यह बूथ लेवल से लेकर इंटरनेशनल लेवल तक सबकुछ पीएम मोदी के नेतृत्‍व के कारण ही संभव हो पाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 30 हजार पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि नगर निगम और लोकसभा चुनावों में शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल के लिए संवाद करेंगे।

बता दें कि अनधिकृत कॉलोनियों में लोगों को उनके घर का मालिकाना हक देने को लेकर भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। आज जहां बांटी गई रजिस्ट्री को फर्जी बता रही है। वहीं भाजपा इसे लेकर आप पर भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है। इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने लगे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com