श्रीदेवी के निधन से पूरा भारत सदमे में है। फैंस को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार है। खबरों की मानें तो श्रीदेवी का शव रात 1 बजे प्राइवेट जेट से भारत आएगा। इसके बाद कल अंतिम संस्कार होगा। हाल ही में श्रीदेवी की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 
पियाली गांगुली नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने लिखा, ‘श्रीदेवी को अपनी नेचुरल ब्यूटी पर कभी यकीन नहीं रहा। उन्होंने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई। वो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती थीं। इसका उनपर काफी प्रेशर था।’
‘खूबसूरत दिखने का यही दबाव उनकी मौत का कारण बना। इसी प्रेशर की वजह से उन्हें कार्डिअक अरेस्ट आया।’ अब पियाली का यह पोस्ट वायरल हो गया है। श्रीदेवी के पति ने उन्हें पूरी आजादी दे रखी थी। कई सारी प्लास्टिक सर्जरी के कारण वो 54 की उम्र में भी 40 की दिखती थीं।
पियाली बॉलीवुड सेलेब्रिटी की करीबी मानी जाती हैं। पियाली ने लिखा, ‘फैंस चाहते थे कि वो हमेशा खूबसूरत दिखें। जब मैं उनसे 5 साल पहले मिली थी तो वो बहुत खूबसूरत दिख रही थीं। उन पर हमेशा वजन मेनटेन करने का प्रेशर रहा। वो यह सुनिश्चित करती थीं कि उनके चेहरे पर झुर्रियां ना पड़ें।’
पियाली ने कहा, ‘वो हमेशा अपनी सर्जरी को लेकर कैलिफोर्निया के एक क्लिनिक में जाती रहती थीं। उनके पति जो उनसे बहुत प्यार करते थे। उन्हें श्रीदेवी को रोकना चाहिए था।’ पियाली के इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
पियाली के इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स ने झूठा और बकवास बताया है। अब इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, यह तो पियाली और श्रीदेवी की फैमिली ही जानती है। लेकिन पहले भी यह खबरें आ चुकी हैं कि श्रीदेवी ने कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal