ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली आराध्या का बर्थडे 16 नवंबर को था। शनिवार को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी रखी गई जिसके वीडियोज और फोटोज वायरल हैं। वायरल तस्वीरों में आराध्या केक काटती दिख रही हैं। उन्होंने वाइट आउटफिट पहना है। उनकी मां ऐश्वर्या और डैड अभिषेक भी उनसे मैचिंग कलर के कपड़ों में हैं। पार्टी में आराध्या के दोस्त और दादी जया बच्चन भी दिखाई दीं।

पहुंचे थे इंडस्ट्री के गेस्ट्स
अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन बीते 16 नवंबर 11 साल की हो गई हैं। उनकी बर्थडे पार्टी ऐश्वर्या- अभिषेक ने शनिवार को रखी थी। वाइट ड्रेस में आराध्या काफी प्रिटी दिख रही थीं। इस पार्टी में गेस्ट के तौर पर जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख, सोनाली बेंद्रे-गोल्डी बहल सहित कई सिलेब्स अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी पार्टी में थीं।
पसंद किए जाते हैं आराध्या के वीडियोज
आराध्या अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ आउटिंग्स पर दिखाई देती हैं। अभी से उनकी हाइट के चर्चे होने लगे हैं। पार्टी में मौजूद दोस्तों से आराध्या लंबी दिखाई दे रही थीं। वह ऐश्वर्या के लगभग बराबर हो गई हैं। आराध्या के अभी से फैन पेजेज बन गए हैं। इनमें उनके वीडियोज और फोटोज आती रहती हैं।
मां को ड्रॉप करने पहुंची थीं ऐश्वर्या
एक वायरल वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी मां को गाड़ी तक ड्रॉप करते दिख रहे हैं। ऐश्वर्या की मां वीडियो में उन्हें प्यार करती दिख रही थीं। वहीं ऐश्वर्या उनसे बोलीं कि पहुंचने के बाद बता दें।
ऐश्वर्या की फिल्म ने किया कमाल
ऐश्वर्या के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म पोन्नियिन सेल्वन थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की। मूवी में उनके परफॉर्मेंस की तारीफ भी की गई। ऐश्वर्या फिल्म में डबल रोल में थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal