रैपर हनी सिंह का कन्सर्ट अब चंडीगढ़ के बजाय पंचकूला में होगा। आधिकारिक तौर पर हनी सिंह की टीम की तरफ से यह घोषणा कर दी गई है कि हनी सिंह का 23 मार्च को होने वाला शो पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में होगा।
आयोजकों की तरफ से पहले चंडीगढ़ के पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 25 के ग्राउंड के लिए परमिशन मांगी गई थी लेकिन अभी तक डीसी ऑफिस की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। इसके बाद अब इस शो को पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में करने का फैसला लिया गया है। हालांकि चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि उन्हें आयोजकों की तरफ से शो के शिफ्ट होने की सूचना नहीं दी गई है।
हालांकि अब भी टिकट चंडीगढ़ के नाम पर बेची जा रही हैं। अरिजीत सिंह के शो के दौरान भी यही हुआ था। कई लोगों ने विरोध जताया था कि टिकट चंडीगढ़ में शो के नाम पर बेची गई। बाद में उन्हें पता चला कि शो चंडीगढ़ की जगह पंचकूला में है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal