बॉलीवुड और टीवी इंडस्टी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। टीवी शो ‘बालिका वधु’ से घर-घर में एक कड़क सास की छवि बनाने वाली सुरेखा का निधन 75 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। अचानक हुए उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर स्टार्स सहित फैंस उन्हें आखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बात पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली सुरेखा सीकरी जिंदगी को खुलकर जीती थीं। वह हर पल को इस तरह जीती थीं मानों वो पल सिर्फ उनका हो। इस बात का गवाह है सुरेखा का ये वीडियो, जिसे देखकर आप भी उनकी जिंदादिली के कायल हो जाएंगे। यहां देखे वीडियो…

व्हील चेयर पर बैठकर किया डांस
सुरेखा सीकरी का वायरल हो रहा ये वीडियो आज का नहीं बल्कि थ्रोबैक है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वह अपनी लाइफ को कैसे एंजॉय करती थीं। ‘दादी’ यानी सुरेखा सीकरी हमेशा ही मस्त रहने वाली इंसान थी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरेखा सीकरी व्हील चेयर पर बैठकर फैंस को अपने डांस से एंटरटेन करती दिख रही हैं। सुरेखा का ये वीडियो आज का नहीं, बल्कि पुराना हैं। इस वीडियो में व्हील चेयर पर बैठे-बैठे डांस कर रही हैं। वहीं इस दौरान आप उनके एक्सप्रेशन देख सकते हैं काफी मजेदार हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का गाना ‘औकात…’ बज रहा है। वहीं सुरेखा सीकरी इस गाने को एंजॉय करती और फैंस को फ्लाइंग किस देती नजरे आ रही हैं। फैंस उनके इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर
सुरेखा सीकरी ने साल 1978 में फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1986 में आई ‘तमस’, 1991 में ‘नजर’, 1996 में ‘सरदारी बेगम’, 1999 में ‘सरफरोश’, साल 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’, 2018 में आई कॉमेडी फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आई थीं। इस मूवी में उन्होंने आयुष्मान खुराना की दादी का रोल निभाया था। इस रोल के लिए सुरेखा को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा सुरेखा का पहला टीवी सीरियल ‘बालिक वधू’ था। इसके अलावा वह ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘परदेस में है मेरा दिल’ में सख्त सास का रोल में नजर आईं थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal