अबकी बार बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे केजरीवाल: संजय सिंह

 राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि गत लोकसभा चुनाव में बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अबकी चुनाव में बनारस से नहीं उतरने जा रहे हैं। वह दिल्ली में ही खुश हैं और विकास कार्य में जुटे हुए हैं।

आप नेता ने कहा कि वाराणसी समेत प्रदेश की कुछ अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। गठबंधन के सवाल पर कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन अभी पूरा नहीं है।

आने वाले समय में एक महागठबंधन बनाया जाएगा, जो भाजपा को प्रदेश से खदेड़ सके। वर्तमान में प्रदेश के सियासी माहौल पर आप नेता ने अपना दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल के साथ होने की बात कही।

सिंह के मुताबिक उनकी पार्टी प्रदेश के सभी भाजपा विरोधी दलों को एक छत के नीचे लाने की कोशिश करेगी। राज्यसभा सदस्य ने हाल ही में लाए गए सवर्ण आरक्षण कानून को चुनावी स्टंट बताया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com