अपने पति से अलग क्यों रहती है अलका याग्निक, कहीं ये तो नहीं है इसकी वजह…

अपनी मधुर आवाज से अलका याग्निक ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने संगीत का जादू बिखेरा। उनकी पर्सनल लाइफ बहुत सादी रही है। अलका और उनके पति अलग-अलग रहते हैं, उनकी एक बेटी भी है। वो पिछले 25 साल से अलग रह रहे हैं लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ है। अलका ने नीरज कपूर से शादी की है। 
क्यों पति से अलग रहती है अलका:
दोनों की मुलाकात वैष्णों देवी जाते वक्त हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने साल 1989 में शादी कर ली। अफवाह ये भी उड़ी थी कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। मगर अलका ने अपनी तरफ से ये साफ कर दिया था कि दोनों काम के सिलसिले में अलग-अलग रहते हैं और दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टेंडिंग है।
6 साल की उम्र में की शुरुआत:
अलका ने भी बहुत छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की तालीम ली। 6 साल की उम्र से ही वो कोलकत्ता में आकाशवाणी और ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाने लगी थीं। 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने अपनी मां को खो दिया था।
करियर का पहला गीत रिकॉर्ड:
1980 में फिल्म पायल की झंकार में उन्होंने अपने करियर का पहला गीत रिकॉर्ड किया था। 1988 में फिल्म तेजाब में माधुरी का गाना एक दो तीन गाया। ये गीत आज भी उतना ही ताजा है। इसी दौरान उन्होंने फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए भी गीत गाए जो काफी पॉपुलर हुए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com