अटल की सियासी कर्मभूमि, 28 सालों से ‘भगवा’ का परचम: लखनऊ

लखनऊ गंगा-जमुनी तहजीब को समटे हुए है। नवाबों के शहर नाम से इसकी प्रसिद्धि है। 2019 लोकसभा चुनाव में पूरा लखनऊ चुनावी रंग में रंगा हुआ है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक कर्मभूमि रही लखनऊ को हाई प्रोफाइल सीटों में गिना जाता है। 28 सालों से इस लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। मौजूदा सांसद गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। राजनाथ सिंह, 17वें लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से एक बार फिर मैदान में हैं। महागठबंधन ने भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस आध्यात्मिक गुरु प्रमोद कृष्णम् पर दांव खेल रही है।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com