अगर आप क्रिसमस पार्टी की डेकोरेशन को लेकर हैं चिंतित, तो जरूर पढ़े ये खबर

कुछ ही दिनों में क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। इस खास मौके को हर कोई खुशी और हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट करता है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल के अंत में आने वाला यह त्योहार अपने साथ दोगुनी खुशी लेकर आता है। लोग क्रिसमस के आते ही नए साल का जश्न भी मनाने लगते हैं। ऐसे में लोग पार्टी का आयोजन कर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में अपने घर पर क्रिसमस पार्टी होस्ट करने जा रहे हैं और घर के डेकोरेशन को लेकर चिंतित हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे डेकोरेशन आइडियाज, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने घर को क्रिसमस पार्टी के लिए रेडी कर सकते हैं।

लाइट्स से बढ़ाएं घर की रौनक

किसी भी खास मौके पर लाइट्स का इस्तेमाल इसे और भी खास बना देता है। अगर आप अपने घर पर क्रिसमस पार्टी होस्ट कर रहे हैं, तो इसके लिए लाइटिंग्स की मदद से घर को डेकोरेट कर सकते हैं। इन दिनों लाइट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए बाजार में तरह-तरह की लाइटिंग्स उपलब्ध हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की लाइट्स खरीद कर इससे अपना घर सजा सकते हैं।

घर पर बनाएं स्नोमैन

क्रिसमस के मौके पर स्नोमैन आकर्षण का केंद्र होता है। स्नोमैन के बिना इस त्योहार की सजावट अधूरी सी लगती है। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी के अपना घर सजा रहे हैं, तो स्नोमैन एक बढ़िया विकल्प होगा। इसे आप टिश्यू या टॉयलेट पेपर से आसानी से घर पर बना सकते हैं।

कैंडल्स से सजाएं घर

लाइटिंग्स के अलावा आप कैंडल्स की मदद से भी अपना घर सजा सकते हैं। मार्केट में मिलने वाली अलग-अलग डिजाइन और रंगों की कैंडल्स की मदद से आप अपने घर को नया लुक दे सकेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो कांच की पुरानी बोलत का कैंडल स्टैंड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप चाहें तो खुशबू वाली कैंडल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्रिसमस ट्री को सजाएं

क्रिसमस की पार्टी में क्रिसमस ट्री सबसे ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में आप अलग-अलग तरीके से इसे सजा कर अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप के लिए चॉक्लेट्स,रंग-बिरंगे पॉम-पॉम, रिबन,लाइट्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फायर प्लेस

अगर आप क्रिसमस के लिए घर की सजावट कर रहे हैं और आपके घर में फायर प्लेस हैं, तो इसकी मदद से भी आप घर को शानदार लुक दे सकते हैं। लाइट्स, रिबन, पॉम-पॉम या बेल्स की मदद से आप फायर प्लेस को सजाकर क्रिसमस पार्टी के लिए रेडी कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com