अखिलेश यादव ने राजधानी में सपा मुख्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन्होंने अपने-अपने जिले में टॉप करके न सिर्फ परिवार का नाम बढ़ाया, बल्कि जनपद का नाम रोशन किया।
राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। जिन्होंने यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं में अपने अपने जिले में टॉप किया है। कार्यक्रम सपा मुख्यालय में आयोजित किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal