अखिलेश ने कहा- भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, BJP को तकलीफ क्यों

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान राम को सभी का बताते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। भगवान परशुराम की मूर्ति पर राजनीति होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु हमारे, भगवान राम हमारे, भगवान कृष्ण हमारे। कहा, विष्णु के सभी अवतार हम सभी के हैं, इसमें भाजपा को परेशानी क्या है? हम तो नवरात्र में देवियों की पूजा करते हैं, क्या ये देवियां भी भाजपा की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और भगवान राम के नाम पर सिर्फ राजनीति की जा रही है।

सत्ता पक्ष के विधायकों को ही अपमानित होना पड़ रहा

रविवार की लखनऊ से सैफई जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया मंडी कट पर रुके पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आम जनता के साथ साथ विधायक भी सुरक्षित नहीं है। यह सब ठोको नीति के कारण हो रहा है। अलीगढ़ के विधायक कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब सदन में कहेंगे कि ठोक दो, तो यही होगा। पुलिस को नहीं पता किसे ठोकना है, विधायक को नहीं पता किसे ठोकना है, ये सिखा कौन रहा? उनके विधायक परेशान हैं, उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com