अक्षरा सिंह टैलेंटेड भोजपुरी ऐक्ट्रेस हैं। उनकी फिल्में, गाने और वीडियोज खूब देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त पॉप्युलैरिटी है। इंस्टाग्राम पर वह अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। अक्षरा इसमें ‘किटकैट जवानी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने लिखा है, किटकैट जवानी पे रील्स बनाएंगे। चाहे जितना हमारी राह में कांटे डालिये। काम से पीछे नहीं हटेंगे… क्योंकि यही तो सब कुछ है। मेरे लिए मेरे पेरेंट्स, मेरा काम और सबका आशीर्वाद…यही मेरी दुनिया है।
इंस्टा पर ऐक्टिव हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह का नया गाना ‘किटकैट जवानी’ 3 जून को रिलीज हो रहा है। वह सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर कर चुकी हैं। फैन्स के लिए वह एंटरटेनिंग इंस्टा रील्स बनाती रहती हैं।
अश्लील गाने पर नीलकमल को लताड़ा
बीते दिनों अक्षरा सिंह का फेसबुक पोस्ट चर्चा में था। उन्होंने भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह को करारा जवाब दिया था। नीलकमल ने पवन सिंह और अक्षरा सिंह के नाम पर अश्लील गाना बनाया था। इस पर अक्षरा ने लिखा था, नीलकमल आपका बहुत धन्यवाद जो ऐसे शब्दों का प्रयोग किया। मेरे व मां, बहन, बेटी, नारी शक्ति के लिए आपके दिल से जो सम्मान निकला उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं। वैसे आपको बता दूं आपकी जानकारी के लिए कि जिस शब्द का आपने प्रयोग किया है वही मां काली की शक्ति है वही सुप्रीम पावर है।