अंतरिक्ष में फंसे चीन के एस्ट्रोनॉट्स धरती पर लौटेंगे

अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। अंतरिक्ष मिशन के दौरान इनके यान से अंतरिक्ष के मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था। अब नया क्रू अंतरिक्ष भेजा जा रहा है और उनके यान में ये अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे।

अप्रैल में गए थे अंतरिक्ष यात्री
चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशन पर थे और 1 नवंबर को नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद वापस धरती पर लौटने वाले थे। हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों के शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष मलबे के एक छोटे से टुकड़े से टकराने की आशंका के बाद उनकी वापसी रद्द कर दी गई थी। सरकारी मीडिया के अनुसार, अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं। तीनों अंतरिक्ष यात्री – चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी – अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।

2030 तक चांद पर इंसान उतारने की तैयार कर रहा चीन
चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘वे (अंतरिक्षयात्री) अच्छी स्थिति में हैं, काम कर रहे हैं और सामान्य रूप से रह रहे हैं।’ चीन ने 2003 से अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद से लगातार प्रगति की है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है और 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का लक्ष्य रखा है। शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com