मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सीएम योगी ने बधाई संदेश में कहा कि सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।

पर्व एवं त्योहारों की लंबी परंपरा, भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने सलाह भी दी है कि कोरोना वायरस को देखते हुए आवश्यक जागरूकता और सावधानी भी अवश्य बरतें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सामाजिक समरसता के पर्व होली पर वैमनस्यता, घृणा, पाप, असत्य, अनीति का भाव समाप्त होकर जन-जन स्नेह और प्रेम से रहे। साथ ही मर्यादित और संयमित होकर पर्व मनाएं। कोरोना के कारण आवश्यक सावधानी बरतें।
जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, होमगाड्र्स मंत्री चेतन चौहान, पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह और जलशक्ति राज्यमंत्री बीएस औलख ने भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal