हरियाणा के हिसार जिले की 7 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए हिसार के महावीर स्टेडियम में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक पहला रुझान आ जाएगा। सातों सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 70.58 % वोटिंग हुई।
हिसार विधानसभा सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता, कांग्रेस के रामनिवास राड़ा और निर्दलीय सावित्री जिंदल आमने-सामने हैं। नारनौंद विधानसभा सीट पर भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ में टक्कर है। हांसी में भाजपा के विनोद भयाना और कांग्रेस के राहुल मक्कड़ में टक्कर है।
बरवाला में भाजपा के रणबीर गंगवा और कांगेस के रामनिवास घोड़ेला आमने-सामने हैं। आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के चंद्रप्रकाश में टक्कर है। नलवा में भाजपा के रणधरी पनिहार और कांग्रेस के अनिल मान में टक्कर है। उकलाना में कांग्रेस के नरेश सेलवाल और भाजपा के अनूप धानक उम्मीदवार हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal