समुद्रशास्त्र के अनुसार हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के बारे में यह जानकारी मिलती है कि वह कितना भाग्यशाली है। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर कुछ योग बनते है जो यह बताते हैं कि उसका जीवन कैसा रहेगा। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले खास योग के बारे में।
गजलक्ष्मी योग बहुत ही कम लोगों के हाथों में बनता है लेकिन जिस किसी के हाथ में यह योग बनता है वह बड़ा ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा योग अचानक धन लाभ दिलाता है। अगर किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर आ कर मिलती है वह शुभ होती है।
यदि किसी की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत की तरफ जाती है तो वह व्यक्ति अधिकारी बनता है।
बुध पर्वत पर अगर किसी प्रकार का कोई त्रिभुज बनता हो तो वह व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में बड़ा पद मिलता है।
अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे पर चक्र का निशान होता है वह बड़ा ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के पास पैसे की कमी कभी भी नहीं रहती है।
अगर भाग्य रेखा छोटी उंगली के नीचे चंद्र प्रर्वत से शुरू होते हुए शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो यह रेखा शुभ होती है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal