हल्की बारिश से हुई दिन की शुरुआत; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मैदानी इलाकों में सुबह और देर रात थोड़ी ठंड महसूस होती है। हालांकि, दोपहर में धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

इसी बीच मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। वहीं, कुछ जगहों पर अभी भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों में (करीब 9 बजे) दिल्ली के अलीपुर, बुराड़ी, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज भी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 एवं 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों मे आज बारिश की आशंका  

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार बंगाल समेत कई राज्यों में आज बारिश की उम्मीद है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक और दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

हरियाणा के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

हरियाणा में अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आज कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

बिहार के कई जिलों में वज्रपात को लेकर जारी हुई चेतावनी 

बात करें बिहार की तो राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिण-मध्य, दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं गया जिले के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम की मिजाज? 

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा, निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो व गुमला के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

पहाड़ी इलाकों में आज भी होगी बर्फबारी 

लेह में आज सुबह का तापमान -9 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर का तापमना 1.4 डिग्री रहा। लेह, श्रीनगर पहलगाम में आज बर्फबारी की उम्मीद है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com