ब्राजील में दुनिया के सबसे बड़ा घंटा का निर्माण किया गया है। इस घंटा एक प्रमुख तीर्थ स्थल में लगाया जाएगा। इस घंटा का भार 55 टन बताया जा रहा है।
इस घंटा का नाम ‘वॉक्स पैटिस’ रखा गया है। निर्माता पिओटर ओल्स्ज़वेस्की ने बताया कि घंटा की ऊंचाई में चार मीटर (13 फीट) और चौड़ाई 4.5 मीटर है। इस घंटी को ब्राजील के ट्राइंडेड शहर में स्थित एक तीर्थ स्थल में लगाया जाएगा।
वॉक्स पैटिस घंटा का निर्माण तांबे और टिन धातु से किया गया है। इसे चार इंजनों की मदद से चलाया जाएगा। घंटा के एक बार स्थापित होने पर टावर का हिस्सा 100 मीटर ऊंचा हो जाएगा। ओल्सज़वेस्की ने कहा कि इस घंटा के निर्माण में चार साल लग गए। उन्होंने बताया कि इसकी पहली कास्टिंग असफल रही थी। उस समय घंटा में कई दरारें आ गई थीं। इसलिए घंटा का पूरा निर्माण दोबारा किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal