हरियाणा के 12 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक है।
प्रदेश में हालात बिगड़ते देख केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग(CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम (GRAP)-3 प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। NCR में प्रदेश के 14 शहर हैं, जिनमें आज सुबह 8 बजे से क्रशर-माइनिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 5वीं क्लास तक के बच्चों की स्कूल बंद करने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जिलों के डिप्टी कमिश्नर बच्चों के स्कूल बंद करने के बारे में फैसला ले सकते हैं।
मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 3 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार शामिल हैं। वहीं 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिनमें कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी शामिल हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal