हरियाणा में 4 दिन बाद मानसून एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 3-3 घंटे का अलर्ट जारी कर रहा है। ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, वहां बारिश के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
जानें किन जिलों में अलर्ट
हरियाणा के जिन 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है। इन जिलों में 50 से 75 फीसदी तक बारिश हो सकती है।
इस बार हरियाणा में 5 सालों में सबसे कम बारिश
इस बार हरियाणा में 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 2018 में 549 मिमी बारिश हुई थी। 2019 में 244.8 मिमी, 2020 में 440.6 मिमी, 2021 में 668.1 मिमी, 2022 में 472 मिमी, 2023 में 390 मिमी और 2024 में 97.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। कम बारिश के कारण राज्य के धान उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्हें ट्यूबवेल के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal