बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करें तो उनके लिए फिटनेस बेहद अहम है। जिसके लिए वे क्या कुछ नहीं करती हैं। इन एक्ट्रेसेस की फिटनेस कई लोगों की इंस्पिरेशन है। एक्ट्रेसेस के लिए फिटनेस और सेक्सी फिगर मेनटेन रखना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
एक्ट्रेसेस के लिए ये काम आसान कर दिया है योगा ने। आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की सेक्सी डीवा की परफेक्ट फिगर का राज। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस के लिए योगा पर विश्वास करती हैं। इसके जरिए वो न सिर्फ अपने शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रखती है
वहीं सिर्फ एक्ट्रेसेस ही नहीं कई एक्टर्स भी योगा को अपना फिटनेस फ्रेंड बना चुके हैं। आगे देखें बॉलीवुड की सबसे सेक्सी फिगर वाली एक्ट्रेसेस की योगा करती तस्वीरें। इन तस्वीरों में एक्ट्रेसेस के सेक्सी फिगर को देखने के बाद आप भी योगा का मन बना लेंगे-
पूनम पांडे
अभिनेत्री पूनम पांडे ने योगा दिवस पर हॉट योगा करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे बेहद हॉट अंदाज में दिखाई दे रही थीं।
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी कुछ इसी अंदाज में योगा करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे रेड कलर के वियर में हॉट योगा करती दिखाई दे रही थीं।
करीना कपूर
बेबो को भी योग पसंद है। तैमूर के जन्म के बाद करीना ने वापस शेप में आने के लिए जो काम सबसे पहले किया वो था योग की ट्रेनिंग। करीना इन दिनों खूब योगासन कर रही हैं।
लारा दत्ता
यू-ट्यूब पर ‘हील विद लारा’ नाम से उनका खुद का एक चैनल है, जिस पर वह लोगों को योग करना सिखाती हैं।
मलाइका अरोड़ा खान
अपने हॉट फिगर से धूम मचाने वाली मलाइका अरोड़ा खान भी नियमित तौर पर योग करती हैं। मलाइका रोज़ ‘हठ योग’ का अभ्यास करती हैं।
बिपाशा बसु
बंगाली बाला बिपाशा बासु भी योग को स्वस्थ रहने का ज़रिया मानती हैं, खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा, योग के साथ साथ कार्डियो, किक बॉक्सिंग और क्रॉस ट्रेनिंग भी करती हैं।
आलिया भट्ट शुरु में भले ही योग न करती हों, लेकिन जबसे उन्होंने अपने ट्रेनर के कहने पर योग करना शुरु किया, तब से उनका वजन तो कम हुआ ही, साथ में उनकी खूबसूरती में भी चार चांद लग गए।
इलियाना डिक्रूज
सेक्सी फिगर की मलिका इलियाना भी योग की दीवानी हैं। वो खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने के लिए रोजाना ही योग करती हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
श्रीलंकन ब्यूटी इंडिया की ट्रेडिशनल चीजों में जबरदस्त यकीन रखने वाली जैकलीन तो योग करने के मामले में कई दूसरी एक्ट्रेसेस से काफी आगे हैं।
नरगिस फाकरी
अमेरिकन मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाकरी पहले तो योगा नहीं करती थीं, लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद से उन्होंने तमाम इंडियन हैबिट्स को अपनाने के साथ ही योग को भी अपना लिया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal