यह तो हम सभी जानते हैं कि खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन आज हम आपको बासी मुंह पानी पीने के फायदे बताएंगे। आप हैरान हो रहे होंगे पर यह सच है कि बिना ब्रश और कुल्ला किये पानी पीने के बहु फायदे होते हैं। 

सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन क्रिया तेज होती है और खाने का डीकंपोजीशन बढ़ता है।
रात को सोते समय मुंह में लार बन जाता है| सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने से पानी के साथ लार भी पेट में चला जाता है| जो आपके पेट से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में मदद देता है|
अगर आप प्रतिदिन सुबह उठकर बासी मुंह पानी पिएंगे इस से आपका पेट सुबह अच्छे से साफ हो जाएगा| इसके साथ ही आपको पेट में गैस की समस्या नहीं होगी।
सुबह बासी मुंह गुनगुने पानी पीने से आपका वजन कंट्रोल करने में काफी मदद करता है|
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal