आगरा में आयोजित भाजपा अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन के मंच पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा और सीएम योगी पहुंच गए हैं। वह लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनुसूचित वर्ग महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
भाजपा अध्यक्ष राम नगर पुलिया स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह मंच पर पहुंचे। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के दबे कुचले लोगों का हित किया। आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का सम्मान हो रहा है। बाबा साहेब का सम्मान का मतलब दबे कुचले लोगों का सम्मान, संविधान का सम्मान।
पीएम ने महर्षि बाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण किया। इसी तरह वाराणसी में सांसद बनने के बाद संत रविदास जी ने नाम का प्रसार किया। आज वाराणसी में घाटों में सुंदरता है।
आगरा के महत्वपूर्ण स्टेशन का नाम बाबा साहेब के नाम पर किया गया। आज 5248 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी आगरा को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र हैं, उनकी स्कालरशिप दोगुनी की गई है। आज अनुसूचित जाति के जितने भी लोग हैं, वह जहां पर रह रहे हैं, उस जमीन का पट्टा उनके नाम पर किया जाएगा। फिर उन्हें आवास की सुविधा दी जा रही है।
भापजा वही पार्टी है जिसने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की। पीएम की अवधारणा सबका साथ सबका विकास के साथ देश आगे बढ़ रहा है। आप सब लोग आए हैं तो ब्रज बूमि का भ्रमण जरूर कीजिए। आगरा शिवाजी महाराज की पराक्रम की जमीन है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal