बरेली। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली मंडलीय रैलियों के सहारे अपनी ताकत का एहसास कराने में जुट गई है। पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की बुधवार को बरेली में होने वाली रैली में दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
सपा ने मंडलीय रैली की शुरुआत पूर्वांचल के गाजीपुर से की है। दूसरी रैली बरेली में बुधवार को हो रही है। पूर्वांचल के बाद पश्चिमी यूपी की रैली अहम मानी जा रही है।
रैली को पार्टी मुखिया मुलायम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस रैली में आने की संभावना जताई जा रही है। यह बात अलग है कि वह पूर्वांचल की रैली में नहीं गए थे। हालाँकि उनके आने से ये साफ़ हो जाएगा कि पार्टी में पुराने विवाद अब ख़त्म हो चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal