अब जब हर रोज साइबर क्राइम हो रहे हैं, बावजूद इसके लोग साधारण और सेकेंडों में टूट जाने वाले पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले में भारत की हालत तो और भी बुरी है। NordPass ने 20 ऐसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी है जिसे भारतीय लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इन पासवर्ड को 1 सेकेंड से भी कम समय में तोड़ा जा सकता है। यदि आप भी इनमें से कोई भी पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत उसे बदल दीजिए। आइए इन पासवर्ड की लिस्ट दिखते हैं।
भारत में इस्तेमाल होने वाले सबसे कमजोर पासवर्ड
इस लिस्ट में पहला पासवर्ड तो password है। 2022 में भारत का यह सबसे कॉमन पासवर्ड था। इसे एक सेकेंड से भी कम वक्त में तोड़ा जा सकता है। दूसरा सबसे कमजोर पासवर्ड 123456 है जिसे तोड़ना बिलकुल भी मुश्किल नहीं है।
भारत में सबसे पोपुलर पासवर्ड
- anmol123
- sahilji1
- kapil*1234
भारत में इस्तेमाल होने वाले टॉप-20 कॉमन पासवर्ड
- password
- 123456
- 12345678
- bigbasket
- 123456789
- pass@123
- 1234567890
- anmol123
- abcd1234
- googledummy
- admin
- Admin@123
- India@123
- admin@123
- Pass@1234
- Abcd@1234
- Welcome@123
- Abcd@123
- admin123
- administrator
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal