सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉप-4 में मारी एंट्री, हार के बावजूद टॉप पर राजस्थान

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के अब तक 21 मैच सोमवार 13 अप्रैल तक खेले जा चुके हैं। एसआरएच बनाम आरआर के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान पर 57 रन से जीत दर्ज की। ये उनकी सीजन की दूसरी जीत रही, जबकि आरआर की टीम की ये सीजन की पहली हार रही।

मैच की बात करें तो हैदराबाद द्वारा मिले 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह एसआरएच ने 57 रन से ये मैच जीत लिया। इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में कौन-सी टीमें टॉप पर हैं और कौन-सी टेबल में निचले पायदान पर हैं, आइए जानते हैं। 

IPL 2026 Points Table: हैदराबाद टॉप-4 में पहुंची

दरअसल, राजस्थान के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने आई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, जहां पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा वापस लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक को शॉर्ट बॉल पर फंसाया और उन्होंने थर्ड मैन पर खड़े रवि बिश्नोई ने उनका कैच लपका। अभिषेक इस साल 18 टी-20 पारियों में सातवीं बार शून्य पर आउट हुए। वहीं 2018 के बाद पहली बार सनराइजर्स का कोई बल्लेबाज गोल्डन डक पर आउट हुए। 

इससे पहले शिखर धवन 2018 में पहली ही गेंद पर आउट हुए थे। अभिषेक के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे ईशान ने संभलकर। ईशान ने पहले ट्रेविस हेड (18) के साथ 55 और फिर हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर पारी को संभाला और 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा। शुरुआत की और सातवीं गेंद पर पहला चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने आर्चर को छक्का जड़कर रफ्तार पकड़ी और बर्गर को भी छक्का जड़ा। 

पहले ओवर में केवल दो रन बनाने वाली सनराइजर्स ने चौथे ओवर में 28 रन बना लिए थे और पावरप्ले खत्म होते होते हेड और ईशान ने टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया था। पावरप्ले के अगले ही ओवर में हेड पवेलियन लौट गए और उन्हें रियान पराग ने आउट किया। हालांकि दूसरे छोर से इशान ने विकेट संभाले रखा और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन ये उनका दूसरा अर्धशतक है।

डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बरपाया कहर

217 रन का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी खराब रही। वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक का शिकार बने, जबकि यशस्वी 5 गेंद का सामना करते हुए एक रन ही बना सके। विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरैल दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। लुआन-डे प्रीटोरियस भी खाता खोल नहीं सके। डेब्यूटेंटे प्रफुल्ल हिंगे ने 4 विकेट झटके और महज 9 रन के स्कोर पर आरआर की टीम ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। 

उनके अलावा डेब्यूटेंट साकिब हुसैन ने भी 4 विकेट लिए और आरआर की बैटिंग यूनिट को खूब परेशान किया। राजस्थान की ओर से केवल डोनोवन फरेरा (69) और रवींद्र जडेजा (45) ही टीम के लिए योगदान दे पाए। बाकी सभी बैटर्स जल्दी-जल्दी विकेट गंवा बैठे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com