रामायण को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र ग्रंथ माना जाता है। देश में आपको शायद ही ऐसा कोई इंसान मिलेगा जो पुरूषोत्तम श्रीराम और रामायण के बारे में न जानता हो।
हालांकि भगवान राम से जुड़ी बहुत सी ऐसी बाते हैं जो लोगों को नहीं पता हैं। आज हम आपको भगवान श्रीराम से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो शायद ही किसी को पता होगी।
क्या आपको पता है श्रीराम और माता सीता की उम्र में कितने वर्षों का अंतर था? अगर आपका जवाब न है तो हम बताते हैं। रामायण के एक दोहे ‘वर्ष अठारह की सिया, सत्ताइस के राम। कीन्हों मन अभिलाष तब, करनो है सुर काम॥’ के अनुसार श्रीराम औऱ माता सीता में 9 साल का अंतर था। हालांकि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम माता सीता से 7 साल और एक महीने बड़े थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal