श्रीलंका में धमाल मचाएंगे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल!

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन श्रीलंका फतह है, लेकिन श्रीलंका को उसके घर में हराना आसान नहीं है। ये टीम अपने घर में काफी मजबूत है जो आमतौर पर क्रिकेट में देखा जाता है कि हर टीम अपने घर में काफी मजबूत होती है। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों की मददगार हैं और इसी के दम पर ये टीम भारत को मात देने की कोशिश करेगी। हालांकि, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने इससे निपटने की तैयारी की है।

श्रीलंका की पिचें स्पिन की मददगार हैं और स्पिन श्रीलंका की टीम की ताकत है। ये उसका ऐसा ब्रह्मास्त्र है जिसके दम पर वह किसी भी टीम को पटक सकती है। हाल के दिनों में देखा गया है कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं रहे हैं और परेशान दिखे हैं। स्पिन गेंदबाजों को खेलना भारत के लिए चिंता भी बन गई है।

राहुल और जायसवाल ने की तैयारी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल और यशस्वी को मुंबई में सोमवार को नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा गया। किसी भी दौरे पर जाने से पहले बल्लेबाजों का अपनी तैयारी को अंजाम देने काफी आम बात है, लेकिन इन दोनों का ये अभ्यास खास इसलिए क्योंकि दोनों ही बल्लेबाजों का फोकस इस दौरान स्पिन के खिलाफ तैयारी पर दिखा। दोनों स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा खेलते हुए नजर आए जबकि दोनों ओपनर हैं और नई गेंद से तेज गेंदबाजों को खेलते हैं। हालांकि, श्रीलंका की स्थितियों को देखते हुए स्पिनरों का इस्तेमाल जल्दी किया जाता है।

दोनों ने बांद्रा में भारत के पूर्व क्रिकेटर जतिन परांजपे की एकेडमी में अभ्यास किया। दोनों बीते कुछ दिनों से यहीं अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम को श्रीलंका के लिए चार तारीख को रवाना होना है और एक दिन पहले तक ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी स्पिन खेलने की क्षमता में सुधार करते हुए नजर आए।

परांजपे ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “ये बीते कुछ दिनों से लगातार आ रहे हैं। जायसवाल दो दिन पहले आए थे और राहुल कल आए हैं। आज इन दोनों ने साथ में अभ्यास किया। ये हैरान करने वाली बात नहीं है कि दोनों ने स्पिन के खिलाफ ज्यादा अभ्यास किया क्योंकि श्रीलंका की पिचें स्पिन की मददगार हैं।”

तनुष कोटियान के साथ किया अभ्यास

दोनों ही बल्लेबाजों ने हर तरह की स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी की। इन दोनों को जिन गेंदबाजों ने अभ्यास कराया उनमें तनुष कोटियान शामिल रहे। कोटियान घरेलू क्रिकेट का बड़ा नाम हैं और टीम इंडिया से भी उन्हें बुलावा आ चुका, लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए। कोटियान भी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com