विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज होगी। इरफान के साथ नामजद शौकत अली, इसराइल, जाजमऊ के बिल्डर समेत 105 करोड़ की संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस कई के खिलाफ नए मामले भी दर्ज करा सकती है। केडीए व नगर निगम से संपत्तियों में काबिज लोगों का ब्योरा लिया गया।

सपा विधायक व उनके करीबियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटने के बाद भी पुलिस एमएलसी चुनाव होने से थम गई है। चुनाव खत्म होते ही पुलिस संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी। जाजमऊ, सिविल लाइंस, कर्नलगंज की 10 संपत्तियां का ब्योरा पुलिस ने जुटा लिया। विधायक की मदद करने के आरोप में पुलिस ने सात करीबियों के और नाम जुटाए हैं। उन लोगों के बारे में थाना स्तर पर जानकारी जुटाई गई है।
अपार्टमेंट में रहने वालों से ली जानकारी
जाजमऊ स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले फ्लैट ओनर्स से रजिस्ट्री व अन्य कागजात की जांच पुलिस स्तर पर की जा रही है। 20 से ज्यादा ओनर्स से पुलिस जानकारी जुटा चुकी है। फीलखाना थाना प्रभारी निरीक्षक इस मामले में छानबीन कर रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal