हंस की तस्वीर: घर के स्टडी रूम में देवी सरस्वती का वाहन हंस को मूर्ति को जरूर रखना चाहिए। इसे वास्तु में बहुत ही शुभ माना जाता है। हंस की मूर्ति को घर पर रखने से पढ़ाई में एकाग्रता आती है।
मोर पंख: मोर पंख में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में शक्ति होती है। इसे घर पर रखना शुभ माना जाता है। मोर पंख को पूजा घर में रखने के अलावा बच्चों के कमरे में भी रखना चाहिए। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास में रफ्तार मिलती है।
कमल का फूल: कमल के फूल पर देवी सरस्वती का वास होता है। कमल के फूल को पूजा घर के अलावा बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में भी रखना चाहिए।
माता सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर: माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। इनकी मूर्ति या तस्वीर को स्टडी टेबल पर रखने से छात्रों को उनके जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal