कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय नेहरू भवन में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।

वह मंच पर कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ बैठी थीं, इसी दौरान एक शख्स मंच पर पहुंच गया। वह प्रियंका के सामने खड़ा हो गया, तब सुरक्षाकर्मियों के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उसको पकड़ा।
लखनऊ के नेहरू भवन में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। यहां पर एक सिख युवक दौड़ते हुए प्रियंका गांधी से मिलने के लिए मंच पर पहुंच गया।
उस समय प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ मंच पर बैठी थीं। एक व्यक्ति दौड़ता हुआ मंच पर चला गया और प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश करने लगा।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
