आज सूर्य और चंद्रमा यथावत अपनी राशियों में बने रहेंगे, इन दोनों को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में….
ईमानदारी की मिसाल चौकीदार के बेटे ने मालिक को लौटाए लाखों के हीरे…
मेष:- मेष राशि के जातक दूसरों के भरोसे न रहकर सिद्धान्तों पर रहकर अपनी शर्तों पर काम करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
वृष:- वृष राशि के जातक पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।
मिथुन:- मिथुन राशि के जातकों को किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आज आप उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
कर्क:- कर्क राशि के जातकों को आज धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें।
सिंह:- सिंह राशि के जातक आज आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। असावधानी से पैसे संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कन्या:- कन्या राशि के जातक आज अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला:- तुला राशि के जातकों के लिए राजनैतिक संगठन से जुड़ने के योग बन रहे हैं, प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:- वृश्चिक राशि के जातकों पर आज काम का प्रेशर बहुत ज्यादा रहेगा, इसके बाद भी आप अपनी सूझ-बूझ से बिना तनाव के काम करेंगे।
धनु:- धनु राशि के जातकों के आज संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में अनुभवी जन सहयोग देंगे।
मकर:- मकर राशि के जातकों के लिए रूका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं, कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
कुंभ:- कुंभ राशि के जातक आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन:- मीन राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
