Khijri Assembly Election 2019 रांची जिले के खिजरी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए। तीसरे चरण के लिए खिजरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर बाद तीन बजे तक 57.47 फीसद वोट पड़े हैं। हालांकि वोट प्रतिशत बढ़ सकता है, क्योंकि तीन बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को भी वोट देने दिया जाएगा।
खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 16.25 फीसद वोट डाले गए। ग्यारह बजे तक 35.33 फीसद वोट पड़े। मतदाता बड़े उत्साह से मतदान केंद्रों की ओर गए। बूथों पर लंबी कतारें नजर आई। खिजरी में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें चार महिला और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां 1 बजे तक 53.01 फीसद वोटिंग हुई।
.jpg)
खिजरी विधानसभा आजसू प्रत्याशी रामधन बेदिया मतदान केंद्र पिस्का से वोट देकर निकलते।
.jpg)
खिजरी भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने किया मतदान
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal