मोहित सूरी की अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर ने माधव झा नाम के कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया है। यह बात सभी को पता है कि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच ब्रोमांस है। दोनों अपने प्यार को जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। गुंडे की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी, जोकि दिन ब दिन बढ़ती जा रहा था। चाहे अवॉर्ड शो होस्ट करना हो या फिर करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में मौजूदगी दर्ज करवानी हो दोनों हमेशा साथ नजर आते हैं। ऐसे में रणवीर ने ट्वीटर पर लिखा- ऐ माधव… तू झा रे अर्जुन कपूर। उसके तुरंत बाद ही अर्जुन ने जवाब देते हुए कहा- बाबा मेरे नाम ने कर दिया काम। तुम्हारी क्रिएटिविटी बाहर निकालने का। इन्हें अगले होस्टिंग सेशन के लिए बचा कर रखो।

अर्जुन के जवाब के चंद मिनटो बाद ही रणवीर ने एक और ट्वीट करते हुए कहा- एक आदमी जू (चिड़ियाघर) में गया, वहां केवल एक ही चीज थी कुत्ता। यह एक शिटजू है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले हाफ गर्लफ्रेंड के स्टार अर्जुन कपूर को रणवीर सिंह का परफेक्ट जुड़वा भाई मिल गया था।अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह का जुड़वा भाई आखिर है कौन। यह ट्विन है अमेरिका के स्टैंड अप कॉमेडियन क्रिस डेलिया जोकि XOXO, फ्लॉक ऑफ डूड्स, बैड गर्ल्स फ्रॉम वैली हाई जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
क्रिस ने हाल ही में बाजीराव मस्तानी फिल्म के गाने मल्हारी से रणवीर के स्टेप को कॉपी करते हुए डांस किया है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है- ट्विन्स रणवीर सिंह। जिसे बाद में अर्जुन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। जबसे हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर रिलीज हुआ है अर्जुन किसी भी मौके को अपने हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं।
इससे पहले रणवीर सिंह ने हाफ गर्लफ्रेंड का ट्रेलर देखकर अर्जुन कपूर से ट्विटर पर लवली बातचीत की थी। मोहित सूरी की इस फिल्म में कपूर एक बिहारी लड़के माधव झा के किरदार में नजर आएंगे। माधव रिया के साथ रहना चाहता है। रिया सोमानी के रोल में श्रद्धा कपूर दिखेंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal

