रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को लेकर कहा है कि चीन जब तक सैन्य वापसी की प्रक्रिया शुरू नहीं करता, तब तक भारत भी अपने सैनिकों की संख्या नहीं घटाएगा। हालांकि, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बातचीत से इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। शुक्रवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में भारत तेजी से बुनियादी ढांचों का विकास कर रहा है। कुछ परियोजनाओं पर चीन को आपत्ति है।

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में एक गांव के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि यह सीमा से लगा इलाका है। चीन कई वर्षो से इस तरह के ढांचे का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और अपने जवानों की जरूरतों को देखते हुए भारत भी तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal