सैन्य बलों के सात पूर्व सैन्य अधिकारी शनिवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इन अधिकारियों में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) जेबीएस यादव, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) सुनीत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) नितिन कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) आरएन सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) एसके पटियाल, कर्नल (रिटा) आरके त्रिपाठी, विंग कमांडर (रिटा) नवनीत मेगन शामिल हैं।

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ अधिकारी जिन्होंने देश की सेवा की है, उनके आने से भाजपा को लाभ होगा। ये लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण की नीतियों पर मार्गदर्शन कर सकते हैं। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा) जेबीएस यादव ने कहा कि पूर्व सैनिक भी देश की सेवा करना चाहते हैं। हम रिटायर जरूर हुए हैं लेकिन थके नहीं हैं। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग्य हाथों में सुरक्षित है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal