मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके संजय पांडे ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वो उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां वो पिछले कई सालों से रह रहे हैं। उन्होंने भरोसा है कि उन्हें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिलेगा।

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे (Sanjay Pandey) ने राजनीति में एंट्री करने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा किया कि वो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वो उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जहां वो पिछले कई सालों से रह रहे हैं। उन्होंने भरोसा है कि उन्हें हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिलेगा।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, संजय पांडे मुंबई पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल से संपर्क नहीं किया। उन्होंने बताया कि वो खुद राजनीतिक संगठन बनाएंगे, जिसकी पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।

फोन टैपिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
संजय पांडे के साथ कुछ विवाद भी जुड़े हैं। साल 2022 के सितंबर महीने में उन्हें कथित फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई थी। वो 1986 आईपीएस बैच के अधिकारी हैं। उन्हें आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com