इस रहस्यमयी दुनिया में अक्सर ऐसी बाते जरुर आपको पढ़ने में आती होंगी जिससे आपको अचंभा जरुर होता होगा। देखा जाए तो कभी कभी हम कुछ बातों को स्वीकार भी नहीं कर पाते हैं। कुछ ऐसा ही बीते समय में साउथ अफ्रीका में हुआ, जिसे जिसने भी पढ़ा हैरान रह गया। खबर के मुताबिक एक महिला के मृत्यु के बाद ताबूत के अंदर एक बच्चे को जन्म दिया।

यह घटना साउथ अफ्रीका के मथियासी गांव की है। जहां एक गर्भवती महिला की मौत के 10 दिनों बाद अस्पताल वालों ने शव परिवार वालों को सौंप दिया, लेकिन हैरानी तो तब हुई जब परिवार वालों ने ताबूत खोल कर देखा। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने जब देखा तो मृत के साथ एक ताबूत में एक बच्चा भी था, लेकिन अफसोस की वह बच्चा भी मर चुका था।
जिसके बाद से सब यही सोचने लगे कि आखिर मृत के किसी बच्चे को कैसे जन्म दे सकती है। लिहाजा इस बात का भी पता डॉक्टरों ने खोज ही निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक 10 दिनों तक शरीर को तय तापमान में रखा गया था, जिसके बाद अंदर कि क्रियाएं बंद जरुर हो गई लेकिन उस अंदर तमाम तरह की गैस बनने लगी थी। जिसकी वजह से बच्चा बाहर आ गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal