महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का निधन

महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता वसंत चव्हाण नहीं रहे। लंबे समय से बीमार चल रहे लोकसभा सांसद ने सोमवार को अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा। वसंत चव्हाण पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। वह सितंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से कांग्रेस लोकसभा सांसद वसंत चव्हाण (Vasantrao Chavan) का सोमवार सुबह निधन हो गया। पिछले कई महीनों से वो बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद में स्थित क्रीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने लंबे समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद सोमवार को उनका देहांत हो गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार नांदेड़ में किया जाएगा।

निर्दलीय नेता के तौर पर लड़ा था पहला विधानसभा चुनाव
वसंत चव्हाण पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने ये चुनाव निर्दलीय नेता के तौर पर लड़ा था। इसके बाद उनकी राजनीतिक ग्राफ ऊपर चढ़ता गया। वह सितंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी का दामन थामने से पहले मई में ही उन्हें लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था।

साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें नायगांव सीट से जीत मिली थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में नांदेड लोकसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com