मध्य प्रदेश के विदिशा में करणी सेना और सपाक्स समाज संस्था ने शनिवार को एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संसद में एट्रोसिटी एक्ट का अध्यादेश लाने के दौरान खामोश रहने वाले प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के सभी सांसदों की अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार किया। तीन युवाओं ने मुंडन भी कराया।
दोपहर में करणी सेना और सपाक्स समाज के कार्यकर्ता माधवगंज चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर एक साथ 42 अर्थियां रखीं। महिलाओं ने अर्थियों की परिक्रमा कर विलाप किया। महाराणा प्रताप चौराहे पर सभी 42 अर्थियों का विधिविधान तरीके पूजा कर मुखाग्नि दी गई। कार्यकर्ता ऐसा कर एक्ट के अध्यादेश पर विरोध जता रहे थे।
क्या है कानूनी पक्ष
अनुसूचित जातियों ओर अनुसूचित जनजातियों के लोगों पर हो रहे अत्याचार और भेदभाव को रोकने में यह कानून सहायक है। इस कानून के तहत समाज में लोगों को एक समान माना गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal