भुवनेश्‍वर कुमार ने शुभमन गिल को बोल्‍ड करके रचा इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार इस समय शानदार फॉर्म में हैं और मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्‍वालीफायर में उन्‍होंने विशेष उपलब्धि हासिल की।

अनुभवी भुवी पहले भारतीय गेंदबाज बने, जिन्‍होंने दो अलग-अलग टीमों के लिए एक सीजन में 25 या ज्‍यादा विकेट लिए। भुवी ने धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्‍तान शुभमन गिल को बोल्‍ड करके मौजूदा सीजन में अपना 25वां शिकार किया। इससे पहले उन्‍होंने 2017 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 26 विकेट झटके थे।

बता दें कि भुवनेश्‍वर कुमार ने आईपीएल 2026 में अपने विकेटों की संख्‍या 26 कर ली है और उनके पास ही पर्पल कैप भी है। भुवी ने गिल के बाद राहुल तेवतिया को अपना दूसरा शिकार बनाया था।

रबाडा से भुवी की कंपीटिशन
भुवनेश्‍वर कुमार की मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा से तगड़ी कंपीटिशन चल रही है। भुवी से पहले रबाडा ने मौजूदा सीजन में 25 या ज्‍यादा विकेट अपने नाम किए। रबाडा ने ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए दो बार और गुजरात टाइटंस के लिए एक बार एक सीजन में 25 या ज्‍यादा विकेट लेने का कमाल किया।

विभिन्‍न टीमों के लिए आईपीएल सीजन 25+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
कगिसो रबाडा – दिल्‍ली कैपिटल्‍स (2019, 2020), गुजरात टाइटंस (2026)
भुवनेश्‍वर कुमार – सनराइजर्स हैदराबाद (2017), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2026)

आईपीएल के कई सीजन में 25+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
ड्वेन ब्रावो – चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (2013, 2015)
कगिसो रबाडा – दिल्‍ली कैपिटल्‍स (2019, 2020), गुजरात टाइटंस (2026)
भुवनेश्‍वर कुमार – सनराइजर्स हैदराबाद (2017), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2026)

16 गेंदबाज कर पाए ये कमाल
आईपीएल का 19वां सीजन चल रहा है और इसमें केवल 16 ही गेंदबाज हैं, जिन्‍होंने एक सीजन में 25 या ज्‍यादा विकेट चटकाए। इसमें तीन गेंदबाज (कगिसो रबाडा, भुवनेश्‍वर कुमार और ड्वेन ब्रावो) ने एक से ज्‍यादा सीजन में ऐसा कमाल किया है।

एक सीजन में 25+ विकेट लेने वाले गेंदबाज
कगिसो रबाडा
ड्वेन ब्रावो
भुवनेश्‍वर कुमार
लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) – 28 विकेट – 2011
मोर्ने मोर्केल (दिल्‍ली कैपिटल्‍स) – 25 विकेट – 2012
जेम्‍स फॉकनर (राजस्‍थान रॉयल्‍स) – 28 विकेट – 2013
इमरान ताहिर (चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स) – 26 विकेट – 2019
जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस) – 27 विकेट – 2020
ट्रेंट बोल्‍ट (मुंबई इंडियंस) – 25 विकेट – 2020
हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 32 विकेट – 2021
युजवेंद्र चहल (राजस्‍थान रॉयल्‍स) – 27 विकेट – 2022
वानिंदु हसरंगा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 26 विकेट – 2022
मोहम्‍मद शमी (गुजरात टाइटंस) – 28 विकेट – 2023
राशिद खान (गुजरात टाइटंस) – 27 विकेट – 2023
मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस) – 27 विकेट – 2023
प्रसिद्ध कृष्‍णा (गुजरात टाइटंस) – 25 विकेट – 2023

आरसीबी फाइनल में पहुंचा
बता दें कि भुवनेश्‍वर कुमार की रिकॉर्ड उपलब्धि के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। आरसीबी ने मंगलवार को पहले क्‍वालीफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रन से पटखनी दी। आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में जीटी की पारी 19.3 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com