भारत-श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज की स्‍कोरलाइन क्‍या होगी? पूर्व दिग्‍गज ने की भविष्‍यवाणी

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के परिणाम की भविष्‍यवाणी की है। भारत और श्रीलंका के बीच 15-19 अगस्‍त के बीच गॉल में पहला टेस्‍ट जबकि दूसरा टेस्‍ट 23-27 अगस्‍त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।

2017 के बाद भारतीय टीम पहली बार श्रीलंका में टेस्‍ट सीरीज खेलेगी। याद हो कि 2017 में विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने मेजबान का 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था। वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर भविष्‍यवाणी की है कि भारतीय टीम सीरीज 2-0 से जीतेगी।

वसीम जाफर ने क्‍या कहा

48 साल के जाफर ने कहा कि शुभमन गिल की टीम कागजों पर मजबूत है और क्‍लीन स्‍वीप से कम नतीजा निराशाजनक होगा। उन्‍होंने कहा, ‘मैं कहूंगा कि भारत सीरीज 2-0 से जीतेगा। अगर आप कागजों पर दोनों टीमों को देखें तो भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।’

जाफर ने आगे कहा, ‘अगर भारत सीरीज 2-0 से नहीं जीतेगा तो निराशाजनक परिणाम होगा। श्रीलंका बहुत अच्‍छी टीम है, इसमें कोई शक नहीं। मगर कागजों पर मुझे लगता है कि भारत काफी दमदार है।’ बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच कुल 46 टेस्‍ट मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 22 जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते। 19 मैच ड्रॉ रहे।

टॉप-4 में न हो छेड़छाड़

वसीम जाफर ने सलाह दी है कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ अपने टॉप-4 से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। अफगानिस्‍तान के खिलाफ पिछले महीने एकमात्र टेस्‍ट में भारत के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल ने की थी। साई सुदर्शन ने तीसरा नंबर संभाला जबकि कप्‍तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे थे।

जाफर ने कहा, ‘जहां तक साई की बात है तो सभी चयनकर्ता और कप्‍तान कह चुके हैं कि उन्‍हें लंबे समय तक मौका दिया जाएगा। उन्‍होंने हालिया सीरीज में बेहतर प्रदर्शन किया। तो मुझे लगता है कि वो मौका पाने के हकदार हैं। वो अच्‍छे खिलाड़ी हैं, तकनीकी रूप से मजबूत हैं और उनमें सुधार होता जाएगा। तीसरा नंबर उन्‍हें रास आता है। मुझे नहीं लगता कि भारत को टॉप-4 में कोई बदलाव करना चाहिए।’

पता हो कि साई सुदर्शन ने सात टेस्‍ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया, जिसमें 31.91 की औसत से 383 रन बनाए। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। सुदर्शन का सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 87 रन रहा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com