लाहौर। पाकिस्तान में एक लड़की के पिता ने शक के आधार पर तीन लोगों के साथ मिलकर एक 15 साल के लड़के का लिंग काट दिया। इतना ही नहीं, उस व्यक्ति ने लड़के की दोनों आंखे तक निकाल ली। लड़की के पिता को शक था कि वह लड़का उसकी लड़की के पास सो रहा था।
लड़के का लिंग काट निकाल ली दोनों आंखें
पीड़ित के परिवार का कहना है कि उनके बेटे के साथ इस तरह की बर्बरता करने से पहले आरोपी और उसके 3 साथियों ने लड़के को लाहौर से किडनैप किया था। घटना के बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में कामयाब रहे। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को पीड़ित के परिवार ने बेटे के साथ हुई इस घटना के लिए लड़की के परिवार को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित के पिता ने दावा किया, ‘लड़की के पिता और उसके साथियों ने हमारे बेटे का स्कूल से अपहरण किया और उसे रावी नदी के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। उन्होंने बेरहमी से उसका गुप्तांग काट दिया और (किसी हथियार से) आंख गोद दी।’ एक राहगीर ने वहां से गुजरते हुए लड़के को खून से सना पाया। उसने उसे अस्पताल में भरती कराया।
लाहौर पुलिस घटना की जांच कर रही है। उसने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीनियर अधिकारी हैदर अशरफ ने कहा, ‘हम जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सबमिट करेंगे।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal