केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक महिला के शव को विनती कर हिंदू धर्म के अनुसार गंगा घाट पर दाह संस्कार करवाया।

हिंदू महिला की मौत के बाद परिजन शव को ईसाई धर्म के अनुसार दफनाने ले जा रहे थे। इसकी खबर किसी ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।
सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने परिजनों को हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बावजूद परिजन दाह संस्कार के लिए राजी नहीं हुए।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के पास ले गए। गिरिराज सिंह ने परिजनों से हाथ जोड़कर शव को हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार करने की विनती की।
गिरिराज ने परिजनों को समझाया कि कुछ धर्म के लोग हिंदुओं को बरगला कर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उन्होंने परिजनों से हाथ जोड़कर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार करने की विनती की। इसके बाद परिजन दाह संस्कार के लिए मान गए और शव का हिंदू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया।
गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार में हिंदुओं को जबरन ईसाई बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सरकार सख्त कानून बनाए ताकि कोई लालच देकर ऐसे गलत काम न करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal