हम बिहार में अकेले 143 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगे चिराग पासवान अगला मुख्यमंत्री हमारी पार्टी लोजपा से होगा 10 नवम्बर की तारीख यादगार होगी.

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने एनडीए का हिस्सा न होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसे लेकर भाजपा और लोजपा के बीच घमासान जारी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भाजपा पर निशाना साधा है।
चिराग ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि यदि हम वोटकटवा हैं तो भाजपा ने 2014 से साथ क्यों रखा है? भाजपा नीतीश कुमार के दबाव में ऐसे बयान दे रही है। उसे अपने विवेक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो एनडीए में नहीं रहूंगा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है। हमारी केवल एक टीम है जिसमें जदयू, हम और वीआईपी शामिल हैं। लोजपा अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal