बिहार: कभी नक्सली क्षेत्र के रूप में था कुख्यात, अब मधुबन नगर पंचायत बन गया

बिहार: लंबे समय तक यह क्षेत्र नक्सलियों के खौफ के कारण चर्चित था। फिर बदलाव का दौर आया तो विकास की सीढ़ी चढ़ते हुए नगर पंचायत बनाने का एलान हुआ। यह एलान ही रह जाता, लेकिन अब चुनाव के पहले सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश कुमार सरकार ने पूर्वी चंपारण जिले की एक पुरानी मांग पूरी कर दी है। राज्य की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने मधुबन को नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित कर दिया है। यह एलान करीब ढाई साल पहले हुआ था, लेकिन बिहार चुनाव 2025 से पहले यह अधिसूचना जारी हो गई है।

मधुबन विधानसभा सीट अभी भाजपा के पास है और चुनाव से पहले इस अधिसूचना के लिए यहां के भाजपा विधायक राणा रंधीर सिंह भी प्रयासरत थे। मधुबन के नगर पंचायत बनने के साथ ही बिहार में नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com