बादाम और क्रेनबेरी पोहा रेसिपी/पोहा रेसिपी: पोहा सुबह के नाश्ते के लिए एक बहुत ही बढ़िया आॅप्शन है। लेकिन यह जो पोहा रेसिपी है हेल्दी होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर है जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। बादाम और क्रेनबेरी के फ्लेवर से फुल यह पोहा काफी दिलचस्प है। इस रेसिपी की खास बात यह कि जीरो के कोलेस्ट्रॉल होने के साथ प्रोटीन और कैल्शियम वैल्यू काफी मात्रा में है।
बादाम और क्रेनबेरी पोहा की सामग्री
- 200 gms बादाम फ्लेक्स
- 450 ग्राम प्याज
- 200 ग्राम पोहा
- 100 ग्राम क्रेनबेरी
- 15 ग्राम नमक
- 20 ml (मिली.) तेल
- 15 ग्राम कढ़ीपत्ता
- 5 ग्राम हरी मिर्च
- 100 ग्राम ताजा नारियल
बादाम और क्रेनबेरी पोहा बनाने की विधि
- 1.पोहे को ठंडे पानी में भिगोएं, छान लें और एक तरफ रख दें। 3/4 बादाम फ्लेक्स को पानी में भिगो दें और बाकी बचे बादाम को भून लें।
- 2.एक पैन में तेल लें, इसमें सरसों के दाने, कढ़ीपत्ता, कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें।
- 3.अब इसमें भिगा हुआ पोहा और बादाम डाले, इसके बाद सीजनिंग डालें।
- 4.इसमें क्रेनबेरी डालें, इसके बाद कटा हुआ हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- 5.पोहे में अब भूनें हुए बादाम डालें।
- 6.हरे धनिए से गार्निंश करके सर्व करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal